तिरंगा लेकर प्रभातफेरी में शामिल हुए डीएवी कपिलदेव के विद्यार्थी और शिक्षक

 

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू ने आज तिरंगा लेकर प्रभातफेरी का आयोजन किया। हर हर तिरंगा घर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने विद्यालय परिसर से न्यू एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी तक प्रभातफेरी का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे और शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कॉलोनी का भ्रमण किया। कालोनी के लोगों ने अपने-अपने घरों से सब हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल के चेयरमैन कपिलदेव गिरि ने कहा कि उन्होंने गुलामी के दिन देखे हैं और बड़े बलिदानों के बाद भारत को आजादी मिली है। इस आजादी को बचाए रखना हमारा दायित्व है। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि पूरे देश में इस अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है।हम सबों का कर्तव्य है कि अपने देश को विकासशील से विकसित की श्रेणी में ले जाएं। जहां भी रहे डीएवी को और अपने देश को उन्नत रखें और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि देश ही हमारी पहचान है और हम निरंतर अपने कर्तव्य को ईमानदारी से निभाकर देश को मजबूती दे सकते हैं। मौके पर सत्येंद्र कुमार राणा, पीएन झा, एके सिंह, ममता सिंह, छात्र छात्राएं समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और शिक्षकेतर कर्मचारी भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse