टीम एबीएन, रांची। झारखंड के लोगों के लिए विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए मेदांता अस्पताल ने अब रांची में भी चेस्ट सर्जरी की सेवाओं का शुभारंभ किया है। मेदांता अस्पताल, रांची में गुरुवार को इसकी घोषणा की गयी। रांची में ये सेवाएं चेस्ट कैंसर सर्जरी व फेफड़ा प्रत्यारोपण (मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम) के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ बेलाल बिन आसफ की देखरेख में दी जाएंगी। चेस्ट सर्जरी की सेवाओं में ओपीडी व आईपीडी ओपन, वैट्स/की-होल और रोबोटिक सर्जरी (हल्की और घातक बीमारियां) के माध्यम से मरीजों की छाती से संबंधित सभी समस्याओं का उपचार होगा। साथ ही एक विश्व स्तरीय देखभाल की सुविधा भी दी जाएगी। हर महीने के दूसरे शुक्रवार को डॉ बेलाल बिन आसफ ओपीडी सेवा देंगे। इस सेवा के लांचिंग के मौके पर मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के डॉ. बेलाल बिन आसफ ने कहा कि भारत में छाती की बीमारियां बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए एक ऐसे केंद्र की आवश्यकता है जो छाती के सभी रोगों को कवर करते हुए निदान से लेकर शल्य चिकित्सा और उसके बाद पुनर्वास तक की व्यापक सेवाएं प्रदान करे। इसी कमी को पूरा करने के लिए चेस्ट सर्जरी संस्थान की स्थापना की गयी है। इसमें थायमोमा, फेफड़ा का टीबी (ट्यूबरक्लोसिस), एम्पाइमा, चेस्ट वाॅल दिफाॅरमिटी, छाती में गंभीर चोट और फेफड़े का कैंसर, एसोफैगस का कैंसर (फूड पाइप) और ट्रेकिआ का कैंसर (वायु नली) जैसे छाती से संबंधित विकारों का उपचार किया जायेगा। मेदांता अस्पताल रांची के हाॅस्पिटल डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने कहा कि मेदांता रांची में सभी तरह का सुपर स्पेशियलिटी इलाज किफ़ायती दरों पर मौजूद है। इसके लिए अब दूसरे बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। यहां एक ही छत के नीचे सभी तरह का अत्याधुनिक इलाज अनुभवी डॉक्टरों द्वारा किया जाता है। मेदांता अस्पताल रांची ने बहुत कम समय में गुणवत्तापूर्ण इलाज से एक खास पहचान बनाई है। अब झारखंड, बिहार एवं छत्तीसगढ़ के मरीजों को रांची में ही बेहतरीन इलाज मिलने लगा है। वहीं इसके बारे में जानकारी देते हुए छाती रोग विशेषज्ञ डॉ तेजवीर ने बताया कि छाती से जुड़ी विभिन्न बीमारियों में सर्जरी की आवश्यकता होती है। ये सर्जरी विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉक्टरों के द्वारा ही की जा सकती है। मेदांता अस्पताल रांची में यह सुविधा शुरू होने से पूरे झारखंड के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए अब मरीजों को बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। मेदांता अस्पताल रांची में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ देबदत्ता बंधोपाध्याय कहती हैं कि यहां छाती की सर्जरी उपलब्ध होने के बाद छाती रोग से जुड़ा संपूर्ण इलाज मरीजों को मिलने लगा है। मेदांता अस्पताल रांची में छाती रोगों का बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज अत्याधुनिक तकनीक से किया जाता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse