टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए रांची के तत्वावधान में 27 अगस्त से 34 वां वाईएमसीए इंटर स्कूल मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में विभिन्न स्कूलों छात्रों की टीम हिस्सा लेगी। आयोजन समिति ने इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर यह भी कहा है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उंचाई 04 फीट आठ इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए। लीग व नॉक आउट आाधार पर मैच खेलाया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रवेश फार्म का वितरण आरंभ कर दिया गया। जिसमें प्रवेश शुल्क के रुप में 1000 (एक हजार रुपये) निर्धारित किया गया है। इच्छुक टीम ओल्ड एचबी रोड स्थित वाईएमसीए के सिटी ब्रांच कार्यालय से संपर्क कर प्रवेशा फार्म प्राप्त कर सकते है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गयी है। उक्त जानकारी वाईएमसीए रांची के सचिव आशीष तोपनो ने दी। उन्होंने बताया कि सभी मैच चर्च रोड बहूबाजार स्थित संत पॉल्स स्कूल केमैदान में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए तैयारी जोरों पर है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse