टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किए। जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा, उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया। इससे पूर्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा एवं उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मौके पर महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस ने फारेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में हर घर तिरंगा सेल्फी प्वाइंट में तस्वीर खिंचवाई। बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : माननीय महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस ने पेटरवार फारेस्ट गेस्ट हाउस के समीप हरी झंडी दिखाकर मोटर साइकिल तिरंगा रैली को रवाना किया। रैली में सीआरपीएफ, सीआइएसएफ के जवानों के अलावा काफी संख्या में आम नागरिक शामिल थे। उल्लेखनीय हो कि महामहिम राज्यपाल झारखंड रमेश बैस अपने धनबाद यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे। मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse