टीम एबीएन, रांची। स्वाधीनता की 75वीं अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर आज दिनांक 13 अगस्त, 2022 को पूर्वाहन 9:30 बजे नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के लगभग 900 बच्चों ने भाग लिये। बैंड के धुन पर निकाले गए भव्य तिरंगा यात्रा में बच्चों का अदम्य उत्साह था। भारत माता की जय, वंदे मातरम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, भगत सिंह अमर रहे, बिरसा मुंडा अमर रहे, शिवाजी महाराज की जय, सिद्धू कानू अमर रहे आदि गगनभेदी नारों के साथ बच्चों ने कदम से कदम मिलाते हुए विद्यालय प्रांगण से निकलकर लगभग 4 किलोमीटर तय करते हुए कांके ब्लॉक कार्यालय तक पहुंचे। तिरंगायात्रा में शामिल ग्रामीणों ने बच्चों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। देशभक्तों ने जगह-जगह पर शरबत एवं पानी का व्यवस्था करके बच्चों का उत्साह वर्धन किये। कांके ब्लॉक प्रांगण में बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किए। राष्ट्रगान में कांके ब्लॉक आॅफिस के सभी कर्मी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा स्वाधीनता की 75वीं अमृत महोत्सव के द्वारा देश में एक नवजागरण प्रारंभ हुआ ह। हम अपने देश के लिए बलिदान होने वाले महापुरुषों का जीवन चरित्र को आत्मसात करके हम देश को परम वैभवशाली बना सकते हैं। कांके प्रखंड बीपीओ श्रीमती मर्सी मंजुला बिलूंग ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहे राष्ट्रप्रेम जीवन का सबसे उत्तम कार्य है, इसके बिना मानव जीवन शून्य है। कांके सीआरपी अरविंद मिश्रा ने कहा बच्चे ही कल के भविष्य हैं। देशभक्ति के साथ जीवन को उत्तम बनाना हम सभी जनमानस का कर्तव्य है। मौके पर बीआरपी कृष्ण प्रसाद, अधिवक्ता रविंद्र प्रसाद साहू, सुनील कुमार, राम जी साहू, शिव प्रसाद साहू, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, प्रकाश प्रसाद साहू, मीणा मुंडा, सुनीता मुंडा, सुनीता कश्यप, बब्लू साहू, राम किश्वर साहू, अनु देवी, कुसुम टोप्पो रेखा कुमारी, राकेश झा, विजय उराव, बालचंद उराव, नीरज कुमार, रोहित साहू, मोहना कुमारी, अकाश कुमार, तुषार कुमार, गौरी साहू, विकास कुमार, दीपक कुमार साहू, नीतीश कुमार साहू, मनीष कुमार साहू, शेखर कुमार सहित कई शिक्षक शिक्षकों के विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय, होचर कांके रांची के प्रधानाचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse