टीम एबीएन, रांची। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है। ऐसे में झारखंड के समाजसेवी भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील किया जा रहा है। आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इसी कड़ी में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए समाजसेवी दीपक गुप्ता के द्वारा पतरा गोंदा बस्ती में तिरंगा रैली निकाली गई साथ ही तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन था। यह यात्रा बस्ती के शिव मंदिर से शुरू होकर चौक, अखरा होते हुए स्कूल के पर खत्म हुई। यात्रा को चटकपुर उपमुखिया नमिता देवी के नेतूत्व करते हुए लोगों से अपील की गयी है कि वह अपने घर पर तिरंगा फहराएं। रैली में स्कूल के प्रचार्य, शिक्षिका, सक्रिय सदस्य नशिला देवी आदि मौजूद रहीं। समाजसेवी दीपक गुप्ता ने कहा की सभी लोगों को अपने घरों के उपर तिरंगा झंडा लगाना है। झंडे का अपमान न हो इस बात का ध्यान रखना है। कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद तिरंगा झंडे को संमान पूर्वक घर में रखना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse