डीएवी गांधीनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

 

टीम एबीएन, रांची। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी। मौकेपर राज्यसभा के सांसद सह झारखंड भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शोभा यात्रा के पूर्व विद्यालय के छात्रों ने देश भक्ति की भावनाओं को उद्वेलित करने वाले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मार्मिक प्रस्तुति दी। देशभक्ति के गीतों के साथ सामूहिक नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में देश के वीरों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उन वीरों के बलिदान का ही परिणाम आजादी है। उन्हें केवल याद करना ही काफी नहीं है अपितु उनके आदर्शों को अपना कर हृदय में देशभक्ति की भावना भी रखनी है। प्राचार्य एस के सिन्हा ने आजादी के बाद के भारत की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैलगाड़ी से लेकर वायुयान के विकाश को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पांचवीं से बारहवीं कक्षा के लगभग 2500 छात्र उपस्थित थे। इसे सफल बनाने में श्रीमती रोसी वाधवानी, निराकर आचार्य,पुष्प झा,प्रमोद सहाय,गोविंद झा, जयासवाल,ब्रजेश जी सिन्हा, अंजू सिन्हा, परितोष दुबे,आयुष कुमार,लक्ष्मी कुमारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse