एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के पूर्वी व पश्चिमी राज्यों में छिटपुट बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे में फिर बारिश हो सकती है। दिल्ली में गर्मी व उमस के बीच आज छींटे पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। वहीं, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में 15 व 16 अगस्त को बारिश हो सकती है। निजी मौसम एजेंसी के अनुसार स्काईमेट के अनुसार ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और असम, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्से, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, गुजरात, कोंकण और गोवा में भी बारिश का अनुमान है। एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड व बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण अगले दो दिन तक राज्य के खुर्दा, कटक, पुरी, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति, जाजपुर, जगतसिंहपुर, कंधमाल, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse