टीम एबीएन, पलामू/रांची। आजादी का अमृत महोत्सव पर संकल्प लेने के बजाय निगम के पदधारी चकाचौंध का ढोल पीट कर जनता को छल नहीं पाएंगे। क्योंकि भाजपाइयों का ढोल अब फट चुका है और निगम के पदधारी भी अपने कार्यकाल में फेल साबित हो चुके हैं। इसलिए इस आजादी के अमृत महोत्सव पर संकल्प लेने की जरूरत है की नगर निगम क्षेत्र में जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे पूरा करें। जो गलतियां हुई हैं उसे सुधारने का सही मौका है। यह कहना है निगम के विपक्षी बोल दीपक तिवारी का। जिन्होंने अमृत महोत्सव के जश्न को और बढ़ाने के लिए हर घर को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने के साथ साथ तन मन धन अर्पित करने का संदेश देने का काम किया है। परंतु निगम क्षेत्र में फैली कुरितियों एवं भ्रष्टाचार को अमृत महोत्सव का हिस्सा नहीं बनने देने का भरोसा भी दे रहे हैं। झामुमो नेता दीपक तिवारी ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में जो बीते सालों में गड़बड़ियां हुई हैं, उन्हें दूर करते हुए निगम क्षेत्र टाउन लीज की समस्या दूर करने का शपथ लेने की जरूरत है। बिगड़ी हालत पर ध्यान केन्द्रित कराते हुए पदधारियों को जनता से सरोकार रखने का पाठ पढ़ाया। दीपक ने बताया कि मुंबई जैसे महानगरों के बाशिंदे नहीं बल्कि पलामू के हर साल सुखाड़ झेलने वाले इलाके के वाशिंदे हैं। अमृत महोत्सव पर संकल्प लेना है कि तिरंगा के आन बान शान से खड़े भारतवासी अपने अधिकार से परिपूर्ण रहें। दीपक तिवारी ने कहा कि धमाल बैंड का ढोल आने वाले दिनों में फटेगा, जब लोग पांच साल का हिसाब मांगेंगे। महिला होने बावजूद मेयर ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कोई कारगर कदम नहीं उठाया। हमारी माताओं बहनों के स्वावलंबी बनाने के लिए इच्छाशक्ति की जरूरत है, जिसकी अपेक्षा मेदिनीनगर के पदधारियों से नहीं रखी जा सकती है। साथ ही इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश संयोजक ने मेदिनीनगर नगर निगम वासियों से तिरंगा को हर घर लगाने एवं तिरंगे के सम्मान को बढ़ाने के लिए अपने नौनिहालों को अनुशासन एवं देश भक्ति का पाठ पढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse