टीम एबीएन, लोहरदगा/रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस के एक जवान ने शुक्रवार को पिस्तौल से खुद को गोली मार कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशुतोष कुमार नामक जवान लोहरदगा की अदालत के लोक अभियोजक का अंगरक्षक था। पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन के कमरे में जवान की खून से लथपथ लाश मिली। जवान के सिर में गोली लगी है और उसके शव के पास पिस्तौल पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि घटना काी सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक जवान आगीआंव बाजार थाना, जिला भोजपुर, बिहार का निवासी था। उन्होंने बताया कि जवान के खुदकुशी करने के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse