टीम एबीएन, पटना। बिहार में पिछले काफी समय से अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिसके चलते लोगों को और किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार राज्य में तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना समेत पूरे राज्य में अगले तीन से चार दिनों तक तेज हवाएं चलेगी। इनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीचर प्रति घंटा रहेगी। इसके अलावा बादल गरजने के साथ वज्रपात के भी आसार जताए हैं, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधान रहने को कहा है। दिन हुई बारिश में गया जिले के शेरघाटी में 38.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी में भी बारिश के बाद मौसम अच्छा बना रहा। इसके अलावा शुक्रवार के दिन भी राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई है। इसके अलावा देर शाम को मौसम में बदलाव के बाद हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में अगले दो दिनों तक बारिश नही होने की संभावना जताई है। इसके अलावा बिहार के उत्तरी इलाकों में माध्यम बारिश के आसार बने हुए है। बारिश से पहले लगभग 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse