रांची : भूमिजा फ्यूल पेट्रोल पंप से पौने तीन लाख की लूट

 

टीम एबीएन, रांची। शहर में अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं और रांची पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अब शुक्रवार शाम लुटेरों ने इटकी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग NH23 पर पलमा गांव स्थित भूमिजा फ्यूल में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। चार लुटेरों के दल ने रिवाल्वर के बल पर काउंटर से करीब 2.73 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस संबंध में पंप संचालक गौतम कुमार कुशवाहा ने बताया कि सभी लुटेरे पंप की दक्षिणी दीवार को फांद कर आए थे। करीब दो मिनट बाद लुटेरे काउंटर पर पहुंचे और दिनभर की बिक्री राशि लूटकर पैदल ही उसी रास्ते से फरार हो गए। घटना के समय पंप पर मैनेजर नितेश कुमार सोनी सहित चार कर्मचारी थे। कपड़े से मुंह ढंके लुटेरों ने कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। लूट की सूचना पर थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे लुटेरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही लुटेरों के संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse