डीसी-एसएसपी ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में परेड रिहर्सल का जायजा

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जारी हैं। आज दिनांक 12 अगस्त 2022 को उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कार्यक्रम स्थल पर की जारी तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते हुए अतिथियों एवं आमजनों हेतु आने-जाने के रूट प्लान की तैयारियों का जायजा लिया। वीआईपी के आगमन के लिए अप्रोच रोड को लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने साफ-सफाई के साथ कार्यक्रम स्थल पर फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, आपातकालीन मेडिकल किट, इत्यादि की सुविधा तैयार रखने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने परेड रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए बेहतर व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse