बिहार में राजद के साथ गठबंधन का सकारात्मक असर झारखंड में भी दिखेगा : जदयू

 

टीम एबीएन, पटना। जदयू के झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में जदयू का राजद के साथ गठबंधन कर सरकार बनाये जाने पर इसका सकारात्मक असर झारखंड में भी पड़ेगा और हम यहां भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सफल होंगे। अशोक चौधरी ने यहां पत्रकार सम्मेलन में कहा कि देश की वर्तमान हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने की जनता दल (यू) कार्यकर्ताओं, सांसदों एवं विधायकों के सामूहिक मांग पर पार्टी के शीर्ष और सर्वमान्य नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुहर लगाया। उन्होंने इस कार्य के लिए उन्हें उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में संप्रग के तहत नीतीश कुमार द्वारा पुन: मुख्यमंत्री का शपथ लेने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उल्लास है और यह विश्वास है कि बिहार निरंतर प्रगति की ओर बढ़ेगा। इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि यह नेचुरल एलायंस है तथा समान विचारधारा के लोग हैं। साथ ही पाखंड और धूर्तता का यहां कोई स्थान नहीं है। उक्त घटनाक्रम द्वारा फलित फलाफल भाजपा द्वारा सहयोगियों को खत्म करने की बदनीयती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जदयू महात्मा गांधी, अंबेडकर, लोहिया, जयप्रकाश, कर्पूरी, बिनोद बिहारी महतो के नीतियों पर चलने वाली पार्टी है। आज पूरे देश के सामाजिक ताना-बाना को तोड़कर तनाव की स्थिति पैदा की जा रही है। देश भारी महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, इन मुद्दों को लेकर पार्टी संघर्ष करेंगी। श्री चौधरी ने कहा कि देश के विपक्ष को नीतीश कुमार के तौर पर एक दमदार, मजबूत, अनुभवी और ईमानदार नेता मिला है, जो हर बिंदु पर शासित पार्टी का सामना कर सकता है। झारखंड में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। जल्द ही सशक्ति करण हेतु पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी तथा नए सदस्य बनाने एक लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse