बाघमारा में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे विधायक ढुल्लू महतो

 

टीम एबीएन, धनबाद। जिला के बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की अगुवाई में बाघमारा से धनबाद तक 13 अगस्त को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। यह बातें गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से विधायक ढुल्लू महतो ने मीडिया को जानकारी दी। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो द्वारा शहर से गोल्फ ग्राउंड तक एतिहासिक तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा गोल्फ ग्राउंड की परमिशन नहीं दिए जाने पर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। क्योंकि गोल्फ ग्राउंड में जिला प्रशासन के द्वारा 15 अगस्त को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस वजह से उन्हें तिरंगा यात्रा की अनुमति नहीं दी गयी है। इस बाबत विधायक द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि बाघमारा से तिरंगा यात्रा पूरे कतरास का भ्रमण करने के बाद धनबाद के इंडोर स्टेडियम में सभा की जाएगी। विधायक ढुल्लू महतो ने बताया गया कि तकरीबन चार से पांच हजार की संख्या में मोटरसाइकिल में लोग शामिल होंगे और इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी देश की आन-बान और शान की बात है इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। देश आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है, यह पूरे देशवासियों के लिए गौरव वाली बात है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बाबूलाल मरांडी समेत धनबाद सांसद और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। साथ ही जिला के सभी नागरिकों से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही प्रशासन से भी सहयोग करने की अपील की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse