देश में कोरोना : 24 घंटे में मिले 16,561 नए संक्रमित, एक्टिव केस 1.25 लाख के करीब

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,561 नए मामले सामने आए और 18,053 लोग ठीक हुए। देश में अभी एक्टिव केस 1,23,535 हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 5.44% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.88% है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश में कुल 87.95 करोड़ परीक्षण किए गए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में 3,04,189 परीक्षण किए गए। भारत का एक्टिव केस लोड वर्तमान में 1,23,535 है. सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.28% हैं। रिकवरी रेट वर्तमान में 98.53 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 18,053 लोगों के कोरोना से ठीक होने से कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,35,73,094 हो गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 207.47 करोड़ टीके की कुल खुराक (93.71 करोड़ दूसरी खुराक और 11.63 करोड़ एहतियाती खुराक) दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में टीके की 17,72,441 खुराक दी गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse