एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 18 अगस्त से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए हैं। सुंदर इंग्लैंड में काउंटी मुकाबला खेलते वक्त चोटिल हुए। वह रॉयल लंदन कप में लंकाशायर की ओर से खेल रहे हैं। वॉशिंगटन बुधवार को वूरस्टरशायर के खिलाफ वनडे मैच में हिस्सा ले रहे थे और इसी दौरान फील्डिंग करते हुए उनके कंधे में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। सुंदर के बाएं कंधे में चोट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक वह कंधे के बल पर ही जमीन पर गिर गए थे। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही सुंदर के जिम्बाब्वे सीरीज में खेलने पर अब खतरे के बदल मंडराने लगे हैं। अगर वह इस दौरे से बाहर होते हैं तो ये उनके लिए एक बड़ा झटका होगा। वॉशिंगटन सुंदर पिछले काफी समय से अपनी इंजरी से परेशान है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में मिली यादगार जीत के बाद से वो टीम इंडिया के प्लान का हिस्सा थे, लेकिन चोट का उनके करियर पर बहुत बुरा असर पड़ा। पिछले लगभग दो सालों में वह इंजरी के चलते कई सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके हैं। इसी साल आईपीएल 2022 में भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए वो चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको कई मैचों से बाहर बैठना पड़ा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse