महाराष्ट्र : स्टील कारोबारियों के ठिकानों पर IT की रेड, 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त 58 करोड़ कैश व 32 किलो सोना बरामद

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र में आयकर विभाग ने जालना में एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान लगभग 390 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 58 करोड़ रुपये नकद, 32 किलो सोना, मोती-हीरे और संपत्ति के कागजात शामिल हैं। बता दें कि आयकर विभाग ने डेवलपर के परिसरों में 1-8 अगस्त तक छापेमारी की। बता दें कि आयकर विभाग की नासिक ब्रांच ने ये कार्रवाई की और राज्य भर के 260 अधिकारी और कर्मचारी इस कार्रवाई में शामिल हुए और छापेमारी में 120 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse