टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी में दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही झारखंड की खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर सभी खिलाड़ी काफी खुश हुईं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी थी। ये खिलाड़ी हैं निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी। जनजातीय महोत्सव के समापन समारोह के दौरान इन खिलाड़ियों को समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के हाथों सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इन्हें प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतकर भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की निक्की प्रधान सलीमा टेटे और संगीता कुमारी बुधवार को झारखंड लौटीं। रांची एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस पदक को हासिल करने के लिए महिला हॉकी टीम को 16 साल तक इंतजार करना पड़ा। इसकी खुशी उनके चेहरे पर देखते बन रही थी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित किया था। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में झारखंड की सलीमा ने एकमात्र गोल किया था, लेकिन गोल बराबर होने पर मामला पेनाल्टी शूटआउट तक चला गया था। झारखंड हॉकी के अध्यक्ष भोला सिंह और महिला हॉकी टीम की कोच और कप्तान रही असुंता लकड़ा समेत संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपने विजयी खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse