टीम एबीएन, रांची। विश्व आदिवासी दिवस पर पहली बार आयोजित हो रहे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आज समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी इस कार्यक्रम को आयोजित किया जायेगा। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनऔर गुरुजी शिबू सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मंत्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे सहित कई गणमान्य शामिल हुए थे। महोत्सव के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता गुरुजी शिबू सोरेन के साथ जनजातीय संस्कृति से संबंधित लगे प्रदर्शनी का जायजा लिया। मौके पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदेश को अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के सचिव केके सोन ने पढते हुए आगंतुकों का स्वागत किया। दो दिवसीय इस महोत्सव में देश विदेश के कलाकार और विद्वान शिरकत कर रहे हैं जो ट्रायबल हिस्ट्री पर विचार रखेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse