टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी में आयोजित दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 में समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की झलकियां देखने को मिल रही हैं। जनजातीय इतिहास, साहित्य मानवशास्त्र आदि पर संगोष्ठी, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, कला एवं संगीत, परिधान फैशन शो के माध्यम से आप जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी परंपरा को और करीब से जान सकेंगे। इतना ही नहीं आदिवासियों का खान-पान कैसा है और इसकी क्या विशेषता है? अगर आप यह जानना चाहते हैं तो फिर झारखंड जनजातीय महोत्सव में आजम एम्बा के फूड स्टॉल आपका इंतजार कर रहे हैं। आदिवासी संस्कृति को समेटे स्टॉल में आदिवासी खान-पान की जानकारी के साथ आप स्वाद भी ले सकते हैं। बेंग साग, चकोड़ साग की सनई फूल, फुटकल साग आदि से कैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं और शरीर के लिए कितने लाभदायक हैं? आप सब कुछ जान पाएंगे। आजम एम्बा एक आदिवासी युवती की सफलता की कहानी भी है। जो वर्ष 2016 में आदिवासी दिवस पर राज्य सरकार द्वारा व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पा चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse