टीम एबीएन, रामगढ़। जिला में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। ऐसी ही कुछ सोमवार देर रात भुरकुंडा थाना क्षेत्र सेंट्रल सौंदा में देखने को मिला। जहां अपराधियों ने एक सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सोमवार देर रात घात लगाये अपराधियों ने सीसीएलकर्मी अमित बख्शी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत है। हालांकि पुलिस अभी इस पूरे मामले में केवल जांच करने की बात कह रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सोमवार की रात घर के बगल वाले मंदिर सेंट्रल सौंदा शिव मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। अमित बख्शी जागरण में शामिल होने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे घर जाने के लिए लौट रहा था। इसी दौरान थोड़ी ही दूर पर अपराधियों ने डॉ अशोक क्लीनिक के पास अमित पर पांच गोलियां चलाई, जिसमें दो गोली उसके सिर पर और दो गोली उसके पैर में लगी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अमित को पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे रांची के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया। रांची के मेदांता अस्पताल में डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सीसीएल में वह नौकरी करता था। अन्य किन कारणों से गोली मार हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस अभी हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बता दें कि अमित बक्शी सीसीएल के बरकाकाना सीएमपीडीआई में क्लर्क के पद पर तैनात था और सेंट्रल सौंदा में सीसीएल द्वारा आवंटित आवास में रहता था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse