धनबाद : दामोदर नदी के सूर्य मंदिर घाट में 5 दोस्त डूबे, 3 बचे, 1 की लाश मिली, 1 अब भी लापता

 

टीम एबीएन, धनबाद। दामोदर नदी में नहाने गये 5 साथियों में से दो डूब गए। एक की लाश मिली है जबकि नदी में लापता हुए दूसरे साथी की तलाश जारी है। यह हादसा रविवार को धनबाद जिले के सुदामडीह रेलवे स्टेशन के निकट दामोदर नदी के सूर्य मंदिर घाट पर हुआ है। बताया गया कि रविवार शाम लोदना में रहनेवाले 5 युवक नहाने के लिए सूर्य मंदिर घाट पर पहुंचे थे। नहाने के दौरान पांचों युवक डूबने लगे। आसपास के लोगों ने डूबते युवकों में अविनाश कुमार, नितेश कुमार और पंकज कुमार को बचा लिया है, जबकि दिवाकर पासवान और वृहद चौहान उर्फ गोलू रेलवे पुल के पिलर के गहरे पानी में जा फंसे। स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दिवाकर पासवान का शव रविवार देर रात नदी से बाहर निकाला, जबकि वृहद चौहान उर्फ गोलू का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अविनाश कुमार ने बताया कि वह किनारे नहा कर बाहर निकल गया, जबकि उनके चारों दोस्त रेलवे पुल की तरफ नहाते हुए जा रहे थे। उसने बताया कि कुछ देर बाद पंकज और नीतीश पिलर के बाहर निकल गए, जबकि दिवाकर और वृहद रेलवे पुल के पास जा फंसे। तब स्थानीय गोताखोरों ने दिवाकर और वृहद को पिलर के निकट खोजना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों को दिवाकर का शव मिला। इस हादसे की सूचना पाकर लोदना से सभी युवकों के परिजन दामोदर नदी घाट पर पहुंचे। दिवाकर की लाश देखते ही परिजन रोने-बिलखने लगे, इससे माहौल गमगीन हो गया है। सुदामडीह और पाथरडीह पुलिस देर रात तक वृहद उर्फ गोलू की तलाश करती रही। लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। सोमवार सुबह तक वृहद उर्फ गोलू का पता नहीं चल पाया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse