एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में उताव-चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से कोरोना मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 16167 नए केस आए हैं। लेकिन डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14 फीसदी पर पहुंच गई है। इस दौरान 15,549 मरीज़ कोरोना से ठीक हुए है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक्टिव मरीजों की संख्या अब 135510 पर पहुंच गई है। प्रतिदिन पॉजिटिविटी रेट 6.15 फीसदी हो गई है. देश में अब तक कोरोना से 5,26,730 लोगों की मौत हुई है। वहीं दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 2,423 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 14.97 प्रतिशत दर्ज की गई। ये संख्या 22 जनवरी के बाद से सबसे ज्यादा है। वहीं संक्रमण की वजह से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई। 22 जनवरी को, संक्रमण दर 16.4 प्रतिशत थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse