रांची : गैस दुकानदार को मार दी गोली, लेकिन स्थिति खतरे से बाहर

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में एक गैस दुकानदार को अपराधियो ने गोली मार दी घायल दुकानदार प्रीतम कुमार सिंह को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अपराधियों की गोलीबारी में घायल प्रीतम कुमार सिंह का बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में गैस चूल्हे की दुकान है। जानकारी के अनुसार प्रीतम कुमार सिंह पैदल ही वार्ड नंबर 3 की पार्षद बसंती लकड़ा के घर के पास गुजर रहा था, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से ही प्रीतम को गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी तेजी के साथ मौके से फरार हो गए। वहीं आसपास के लोग गोली की आवाज की आवाज सुनकर दौड़कर मौके पर पहुंचे, हालांकि उससे पहले प्रीतम ने गोली लगने के बावजूद अपने दोस्त राकेश को फोन कर यह सूचना दे दी थी कि उसे किसी ने गोली मार दी है। आनन-फानन में प्रीतम के सभी दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse