जल्द होगा बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान! ये ले सकते हैं भाग

 

एबीएन डेस्क। टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे चर्चित शो रियलिटी शो बिग बॉस टीवी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शोज में से एक है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले, बिग बॉस के अब तक 15 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों के बीच खूब देखा गया और पसंद भी किया गया। अब रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 16 भी जल्द टेलीविजन पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ऐसे में दर्शकों के बीच इस शो का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस बीच शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 1 अक्टूबर को बिग बॉस 16 का ग्रैंड प्रीमियर होगा। इन रिपोर्ट्स के आते ही अब दर्शक यह जानने को भी बेताब नजर आ रहे हैं कि इस बार शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे। बता दें कि जल्दी ही मेकर्स की ओर से कंटेंस्टेंट की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। चर्चा है कि इस बार शो में बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद, टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, सनाया ईरानी और शाइनी दोशी भी नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान सितंबर के दूसरे हफ्ते तक शो के प्रोमो की शूटिंग कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले, यह भी बताया गया था कि सलमान खान ने बिग बॉस के आगामी सीजन के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है और इसलिए 1000 करोड़ रुपये की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse