RBI का अनुमान... वित्त वर्ष 2023 में 7.2% की विकास दर से आगे बढ़ेगा देश

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे घोषित किये। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रभावी रेपो रेट बढ़कर 5.40 फीसदी हो गया है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गवर्नर शक्तिकांत दास ने भारतीय जीडीपी के ग्रोथ को लेकर RBI के अनुमान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि RBI ने ग्रोथ अनुमान में कोई परिवर्तन नहीं किया और यह वित्त वर्ष 2023 के लिए 7.2 फीसदी ही रहेगी। इससे पहले समझा जा रहा था महंगाई और वैश्विक बाजारों के दबाव के चलते विकास दर के अनुमान में कुछ बदलाव किया जा सकता है, लेकिन गवर्नर दास ने मौद्रिक नीतियों और देश के आर्थिक सुधारों पर भरोसा कायम रखते हुए विकास दर अनुमान को पूर्व की भांति स्थिर रखा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई संकटों के उबरने के बाद भारत का विकास अब तेज गति से बढ़ेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse