टीम एबीएन, रांची। ईडी ने साहिबगंज के माइंस कारोबारी और सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के बेहद करीबी बच्चू यादव को लेकर दफ्तर पहुंच गई है। ईडी के दफ्तर में बच्चू यादव से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को ईडी ने समन देकर बच्चू यादव को पूछताछ के लिए ईडी के ऑफिस बुलाया था, जिसके बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार को कोर्ट मे पेशी से पहले उससे पूछताछ की जा रही है। बच्चू यादव ने अवैध माइनिंग के जरिए अकूत संपत्ति इकट्ठा की है। 8 जुलाई को ईडी की टीम ने बच्चू यादव के ठिकानें पर छापेमारी की थी। बच्चू को पंकज मिश्रा का सबसे खास सहयोगी माना जाता है। ईडी ने छापेमारी के बाद बच्चू से पूछताछ भी की थी लेकिन वह बाद में ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हो रहा था। गुरुवार को भी ईडी ने बच्चू यादव, दाहू यादव और संजय दीवान को पूछताछ के लिए बुलाया था। तीनों में केवल बच्चू यादव ही ईडी कार्यालय पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर के करीब 2 बजे बच्चू यादव गुपचुप तरीके से ईडी कार्यालय पहुंचा, जहां उससे रात के 9 बजे तक पूछताछ की गई। इस पूछताछ के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने पंकज मिश्रा का दाहिना हाथ माने जाने वाले दाहू यादव के ठिकानों पर भी 8 जुलाई को छापेमारी की थी। साहिबगंज का हिस्ट्रीशीटर रहा दाहू यादव 12 जुलाई को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय भी आया था। लेकिन बाद में अपनी मां की बीमारी की बहाना बनाकर, उसने ईडी को जानकारी भेजी थी कि वह फिलहाल एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं हो सकता। लेकिन बाद में ईडी ने दाहू की तलाश में साहिबगंज में छापेमारी की, तब भी उसका सुराग नहीं मिला। बीते दिनों साहिबगंज जाकर ईडी की टीम ने दाहू यादव, उसके भाई सुनील यादव समेत अन्य लोगों को नोटिस भेजा था, लेकिन दबिश के बाद भी ईडी के समक्ष वह उपस्थित नहीं हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse