2022 के अंत तक शुरू हो जायेगी दुमका एयरपोर्ट से हवाई सेवा : सांसद सुनील सोरेन

 

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। झारखंड की उपराजधानी वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस साल के अंत तक उपराधानीवासी दुमका से कोलकाता और दुमका से रांची हवाई मार्ग से जा सकते हैं। दुमका एयरपोर्ट से हवाई सेवा इसी साल के अंत तक शुरू हो जायेगी। दरअसल, सांसद सुनील सोरेन ने भारत सरकार के नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर दुमका में हवाई सेवा शुरू करने का आग्रह किया। जिस पर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। दुमका लोकसभा के भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने भारत सरकार नागर विमानन मंत्री से आग्रह किया कि हमारा लोकसभा क्षेत्र दुमका झारखंड की उपराजधानी भी है। उन्होंने कहा यहां का हवाई अड्डा बनकर तैयार है। इसमें एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, टर्मिनल बिल्डिंग के अलावा सारे इंफ्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार हैं, सिर्फ डॉक्यूमेंटेंशन का काम अधूरा रह गया है। उन्होंने नागर विमानन मंत्री से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप जब देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन करने आए थे तो वहां से भी दुमका हवाई अड्डे को शुरू करने की बात कही थी। इससे यहां के लोगों में काफी खुशी है। सांसद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया है कि दुमका एयरपोर्ट से हवाई सेवा शीघ्र शुरू की जाये। इससे इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse