झारखंड के 26 स्कूल "राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" के लिए चयनित

 

टीम एबीएन, रांची। "राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" के लिए सरकार ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रतियोगिता में शामिल स्कूलों में से 26 स्कूलों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया है। साथ ही इनकी अनुशंसा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारत सरकार को की है। इनमें से 20 शिक्षकों का चयन ओवरआल श्रेणी तथा छह का चयन सब कैटेगरी में किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को इसकी जानकारी देते हुए केंद्र स्तर पर होनेवाले मूल्यांकन के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। यह मूल्यांकन 18 अगस्त से सात सितंबर तक भारत सरकार द्वारा चयनित संस्था निर्माण द्वारा किया जायेगा। मूल्यांकन के बाद इनमें से स्वच्छता के विभिन्न मानकों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले स्कूलों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया जायेगा। शिक्षा सचिव ने बोकारो, चतरा, देवघर धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, रांची, सरायकेला एवं सिमडेगा के उपायुक्त को पत्र लिखा है। राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए 26 चयनित स्कूल : -चयनित स्कूलों को राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय के पुरस्कार से नवाजने की अनुशंसा। -इन स्कूलों का मूल्यांकन 18 अगस्त से सात सितंबर तक किया जायेगा। ये हैं वो स्कूल, जिनका मूल्यांकन किया जाना है : अपग्रेडेड मिडिल स्कूल पुरैनी, मयूरहंड, चतरा। गवर्नमेंट अपग्रेडेड मिडिल स्कूल, डुमरथार, जरमुंडी, दुमका। अपग्रेडेड मिडिल स्कूल माली परगंजिया, गोड्डा। अपग्रेडेड मिडिल स्कूल होरीअलंग, बरबाअड्डा, लातेहार। अपग्रेडेड मिडिल स्कूल, बेथाट, किस्को, लोहरदगा। राजकीयकृत प्राइमरी स्कूल, कंचोरा, रायडीह, गुमला। अपग्रेडडेड राजकीयकृत हाई स्कूल, रघुनाथपुर, कसमार, बोकारो। बीरेंद्र आयन हाई स्कूल, डोरंडा, धनवार, गिरिडीह। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नोआमुंडी, पश्चिमी सिंहभूम। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोटका, पूर्वी सिंहभूम। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सोनाहातू, रांची। अपग्रेडेड गवर्नमेंट हाई स्कूल, केशलपुर, पाकरटांड, सिमडेगा। गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, गोपालपुर, देवघर। अपग्रेडेड मध्य विद्यालय, नागनागर गोविंदपुर, धनबाद। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, शारदा कन्या, पचंभा, गिरिडीह। मिडिल स्कूल नगरपालिका बंगला, सदर, चाईबासा। डीएवी कोयलानगर, धनबाद, धनबाद। केंद्रीय विद्यालय संगठन, गोड्डाहाई स्कूल टाटा वर्कर्स यूनियन, कदमा, जमशेदपुर। अपग्रेडेड हाई स्कूल, न्यू कालोनी, आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला खरसावां।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse