आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति नौ को मनायेगी सावन सिंधरा महोत्सव

 

टीम एबीएन, रांची। आदि शक्ति श्री जीण माता प्रचार समिति रांची आगामी 9 अगस्त 2022 (मंगलवार) को स्थानीय डंगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्विट हॉल में जीण माता जी के सावन सिंधरा महोत्सव का आयोजन दोपहर 3 से रात्रि 8 बजे तक करेगा। इस महोत्सव में राजस्थान की मशहूर भजन गायिका एवं लोक गायिका श्रीमती आशा वैष्णव एवं उनकी टीम समधुर भजनों की गंगा प्रवाहित करेगी। इस महोत्सव में राजस्थानी पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में श्री जीण माता परिवार,रांची की महिला सदस्यों द्वारा आदि शक्ति श्री जीण माता का सिंधारा एवं श्रृंगार किया जायेगा। इसके तहत माता का मेहंदी महोत्सव गजरा महोत्सव,चुंदड़ी महोत्सव, झूला उत्सव, कार्यक्रम किया जायेगा। महोत्सव का समापन माता की महाआरती के साथ किया जायेगा। आदि शक्ति श्री जीण माता के सिंधाराम महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय पालीवाल एवं परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कूपन का वितरण 3 अगस्त से शाम 5 से 7 बजे तक मारवाड़ी भवन में किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों द्वारा योगदान दिया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल एवं सचिव दिलीप पटवारी ने समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि अपना कूपन वितरण स्थल से आकर ले लें एवं समय से पधार कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse