एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई। तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर ऐन मौके पर टीम में शामिल किए गए 23 साल के शंकर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.27 और सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 2.29 मीटर है। तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse