टीम एबीएन, पलामू/रांची। गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी। वहीं इस एक्सीडेंट में एक बच्चा जख्मी हुआ है। बताया जा रहा कि बाइक में हाइवा ट्रक की टक्कर से ये हादसा हुआ हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पलामू जिला में छतरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ कउवल गुरुवार की सुबह मेदिनीनगर औरंगाबाद एनएच 98 मुख्य मार्ग पर सुबह सड़क हादसा हुआ है। एक हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में एक बच्चा घायल हो गया है। मृतक की पहचान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सकलदीपा हसनपुर गांव का रहने वाले 25 वर्षीय सोनू भुइयां के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची। 8 वर्षीय घायल बालक दुरजन कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर इलाज के लिए लाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पलामू में रोड एक्सीडेंट को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवा औरंगाबाद की ओर से आ रहा था जबकि बाइक पर सवार होकर युवक और बच्चा बिश्रामपुर के रतनाग की ओर से आ रहे थे। इसी बीच मेदिनीनगर औरंगाबाद एनएच 98 मेन रोड पर हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मेदिनीनगर औरंगाबाद एनएच 98 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और हाइवा की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग की।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse