टीम एबीएन, जमशेदपुर/पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र सहित पोटका, मुसाबनी, गुड़ाबांधा,डूमरिया, जादूगोड़ा के अलावा शहर थाना क्षेत्र से बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। चोरी गए कुल 67 बाईक बरामद किए गए हैं। यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता कर बुधवार को कोवाली थाना परिसर में दी। एसएसपी ने कहा कि जिला में योगदान के उपरांत मैंने केस स्टडी खंगाला तो बीते तीन माह में बाईक चोरी व गहने छिनतई की घटना में वृद्घि पाया। मामले में संज्ञान लेते हुए ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनावत के नेतृत्व में टीम गठित कर बाईक चोरी का पर्दाफाश की जिम्मेदारी दी। टीम में मुसाबनी डीएसपी व पटमदा डीएसपी शामिल थे। टीम एवं संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस बल के सहयोग से बाईक चोर गिरोह का खुलासा करने में सफलता मिली। चोरी गए कुल 67 बाईक बरामद किए गए। पुरे मामले में शुरुआत कोवाली थाना कांड संख्या 39-2022 के अनुसंधान के दौरान अभियुक्त विकास पात्रो ऊर्फ विक्कू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, तो उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए 24 जुलाई को कोवाली थाना क्षेत्र के ढेंगाम बाजार से बाईक चोरी कर बेच दिया था। विकास पात्रों ने स्वीकारा कि वे अन्य साथियों संग मिलकर कोवाली, पोटका, मुसाबनी, गुड़ाबांधा,डूमरिया, जादूगोड़ा एवं शहर थाना क्षेत्र में चोरी के 40 से 50 बाईक चोरी कर ग्रामीण क्षेत्र में बिक्री किया था। तदुपरांत चार टीम गठित कर अपने थाना व सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन छापेमारी करके अलग अलग स्थानों से अब तक कुल 67 बाईक बरामद कर जब्त किया गया है। बाईक चोरी अपराध में 5 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। इनमें विकास पात्रो (बर्मामाइंस), हरेष्ण गोप (रसूनचोपा), मोकरो हांसदा (रसूनचोपा), शेख अजहरुद्दीन (मुसाबनी) व मो अकरम खान (मुसाबनी) शामिल है। सभी अभियुक्त को जेल भेजा गया । एसएसपी ने कहा कि मामले में अनुसंधान और छापेमारी जारी है। और भी बाईक मिलने की संभावना है। एसएसपी ने इस सफलता के पीछे ग्रामीण एसपी, मुसाबनी डीएसपी, पोटका थाना प्रभारी रबींद्र मुंडा, कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास की सराहनीय भूमिका रही। बाईक चोरी की यह घटना राज्य की सबसे बड़ी घटना है। इसके पूर्व चोरी गए 67 बाईक एकसाथ बरामद नहीं किया जा सका था। प्रेसवार्ता में इंसपेक्टर जादूगोड़ा इंद्रदेव राम, थाना प्रभारी प्रिनन (गुड़ाबांधा), राजा दिलावर (मुसाबनी), सुनील कुशवाहा (जादूगोड़ा), बिनोद टुडू (डुमरिया) सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, वीणानंद सिरका, मो निसार, सन्नी संघी, नीलू झा, अजीत कालिंदी व अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse