टीम एबीएन, नावा बाजार(पलामू)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण ( आत्मा) की ओर से आज नावा बाजार प्रखंड के बसना पंचायत के बसना गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीटीएम संजय कुमार एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार मेहता ने अल्प वार्षा के कारण किसानों को होने वाली फसल क्षति को कम करने के संबंध में जागरूक किया। वहीं किसानों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए विस्तृत प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए बेहतर विकल्प है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने में भी कोई जटिल प्रक्रिया नहीं हैं। किसान कॉमन सर्विस सेंटर/प्रज्ञा केंद्र में जाकर आॅनलाइन प्रक्रिया में मागे गये विवरण की प्रविष्टि कराते हुए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई प्रीमियम देने की आवश्यकता भी नहीं होती। बल्कि सरकार द्वारा किसानों को फसल क्षति के अनुसार लाभ दिये जाने का प्रवधान किय गय है। उन्होंने किसानों को मूंग, उरद, अरहर, कुलथी एवं तिलहन में सोयाबीन, तील तथा मोटे अनाजों में मडुवा आदि वैकल्पिक एवं नगदी फसल लगाने पर बल दिया। किसान गोष्ठी में सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना राम, जितेंद्र पासवान, सुदामा महतो, दिनेश महतो, वीरेंद्र महतो आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse