एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के यात्रा के बीच चीन के 21 विमान के ताइवान में घुस जाने की खबर सामने आई है। न्यूज़ एजेंसी एएफपी के अनुसार, चीनी सेना के 21 विमानों के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेश जोन (ADIZ) में घुस जाने की बात सामने आई है। चीन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान यात्रा से नाराज और इससे पहले उसने धमकी भी दी थी कि अगर ताइवान यात्रा किया गया तो अमेरिका इसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहेगा। बता दें कि ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन आमने-सामने है। चीन ने तेज किया युद्धाभ्यास : नैंसी पेलोसी की यात्रा को लेकर चीन ने कहा कि वह उनकी यात्रा पर नजर रखे हुए है। वहीं साथ में यह भी मीडिया के हलावे से खबर आई है कि ताइवान के क्षेत्र में 21 चीनी सैन्य विमान घुस गए है। खबरों के अनुसार, चीन ने अपने KJ500 अवाक्स विमान और जेएफ16, जेएफ11, Y9 EW और Y8 ELINT विमान को इसके लिए तैनात किया है। हालांकि अभी किसी हमले या कोई सैन्य कार्रवाई की खबर सामने नहीं आई है। ताइवान पहुंचने के बाद बोली नैंसी पेलोसी : ताइवान पहुंचने के बाद नैंसी पेलोसी ने ताइवान की मदद करने की बात कही है। नैंसी ने कहा कि ताइवान के जीवंत लोकतंत्र को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का यह ताइवान दौरा इस प्रतिबद्धता का सम्मान करता है। हमारा यह दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र, सिंगापुर, मलेशिया, साउथ कोरिया और जापान के लंबे दौरे का हिस्सा है। यह दौरा परस्पर सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और लोकतांत्रिक शासन के मुद्दों पर केंद्रित है। नैंसी पेलोसी ने कहा, ताइवान नेतृत्व के साथ हमारी बातचीत एक मुक्त और खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र सहित हमारे साझा हितों को बढ़ाने पर केंद्रित है। ताइवान के 2.3 करोड़ लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता आज पहले की तुलना में ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया तानाशाही और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प चुनने का सामना कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse