युवा आईटीआई में नामांकन कराकर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ायें : जिला नियोजन पदाधिकारी

 

टीम एबीएन, मेदिनीनगर, (पलामू)। पलामू जिला अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डालटनगंज, सतबरवा, हुसैनाबाद छतरपुर एवं विश्रामपुर में शैक्षणिक सत्र 2022-23-24 में नामांकन जारी है। जिला नियोजन पदाधिकारी- सह-औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डालटनगंज के प्राचार्य संतोष कुमार ने बताया कि राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन के साथ-साथ पलामू जिला अंतर्गत सभी सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया 14 जुलाई से शुरू है, जो वर्तमान में भी जारी है। उन्होंने झारखंड सहित पलामू के स्थायी और स्थानीय निवासियों से नामांकन के लिए आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि नामांकन हेतु इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन (https:/iti.jharkhand.gov.in Admission Tab) पर विस्तृत विवरणी एवं नामांकन संबंधी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़ी जाति के आवेदकों को 300 रुपये एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी को कोटी के महिला आवेदकों को 150 रुपये शुल्क देय है। दिव्यांग आवेदकों को नि:शुल्क आवेदन का अवसर दिया गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि निर्धारित पोर्टल पर नामांकन संबंधी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं एवं सभी संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के सूचना पट्ट पर तथा पलामू जिला प्रशासन के अधिकृत वेबसाइट https://Palamu.nic.in पर भी सूचना उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त के अपराह्न पांच बजे तक निर्धारित है। औपबंधिक मेधा सूचियों (आठवीं एवं दसवीं कक्षा) का प्रकाशन भी उसी दिन अपराह्न 6 बजे तक होगा। औपबंधिक राज्य मेधा सूचियों में शामिल आवेदकों प्राप्तांक/प्राप्तांक प्रतिशत, कोटि एवं अन्य प्रविष्टियों में त्रुटि सुधार की अवधि के लिए 6 एवं 7 अगस्त 2022 की तिथि निर्धारित है। साथ ही अंतिम मेधा सूचियों (आठवीं और दसवीं कक्षा) का प्रकाशन 10 अगस्त 2022 को की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन संबंधित विस्तृत महत्वपूर्ण सूचना झारखंड आईटीआई वेब पोर्टल (https://iti.jharkhand.gov.in) के डाउनलोड सेक्शन के नोटिफिकेशन टैब में देखा/डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि वे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन पत्र भरें और नामांकन कराकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी हुनर के उड़ान देते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार की दिशा में अपनी कदम बढ़ाए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse