झारखंड : राज्यपाल रमेश बैस के 74वें जन्मदिन पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को जन्मदिन की बधाई दी। मौके पर मुख्यमंत्री समेत कई नेता और मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकानाएं दी हैं। रमेश बैस एक सफल भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वे झारखंड के 10वें राज्यपाल हैं और अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। राज्यपाल रमेश बैस का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 2 अगस्त 1948 को खोम लाल बैस के यहां हुआ था। उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा बीएसई भोपाल से पूरी की। 23 मई 1969 को उन्होंने रामबाई बैस से शादी की। इनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। बैस पेशे से किसान हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse