तीर्थयात्रा पर निकले ग्रामीणों को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कराया भोजन

 

टीम एबीएन, रांची। नागपंचमी के दिन पलामू से रामेश्वरम की यात्रा पर जा रहे 96 श्रद्धालुओं के जत्थे की सेवा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में हटिया रेलवे स्टेशन पर सेवा शिविर लगाया गया, जहां श्रद्धालुओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद उनके बीच में खाने के पैकेट (रोटी, सब्जी, भुजिया, सलाद, अचार, चटनी और पानी की बोतल) यात्रियों को दी गई। मौके पर रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि 96 की संख्या में झारखंड के लोग रामेश्वरम की यात्रा पर निकले हैं और उन्हें भोजन की जरूरत है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि तीर्थयात्रा पर निकले लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अवसर मिला। यह हमारे संस्कार में है। इसलिए मुझे जैसे ही इस बात की सूचना मिली मैंने अपने सहयोगियों के साथ तुरंत सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। उनके पास पहुंचा, सबको भोजन कराया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सेवा और सुशासन के 8 साल मना रहे हैं। निश्चित रूप से यह कार्य भी उसी सुशासन और सेवा का हिस्सा है और आगे भी इस तरीके के सेवा कार्य जारी रहेगा। मौके पर समाज सेवी अजय सिंह ने कहा की सनातनी धर्म में सबसे पवित्र स्थानों में से एक रामेश्वरम जहा पर प्रभु श्री राम ने शिवलिंग स्थापित पर महादेव की पूजा कर लंका विजय के लंका के लिए प्रस्थान किया था। वहां जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य मुझे मिला इसके लिए में ईश्वर को धन्यवाद देता हूं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा साथी जो यह सेवा का कार्य कर रहे है इसके लिए में उन्हें साधुवाद देता हूं। इस कार्यक्रम में प्रख्यात वास्तुशास्त्री विमलेश सिंह, युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री समुंद्र मिर्धा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय चौधरी, कार्यसमिति सदस्य तरुण दास, अभिषेक चौबे, सुकुमार दास प्रमोद सिंह, प्रिंस कुमार, उत्कर्ष वर्मा, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse