एसआर डीएवी पुंदाग में लौटी खेलों से रौनक

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के मद्देनजर विभिन्न खेलों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस प्रकार कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक सूने पड़े खेल के मैदान एक बार फिर से गुलज़ार हो गए हैं। क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, हैंड बॉल, शतरंज, वुशु आदि खेलों के प्रशिक्षण नियमित रूप से दिए जा रहे हैं।खिलाड़ी भी मैदान में अभ्यास करते हुए खूब पसीना बहा रहे हैं। विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं मिलना चाहिए, अपितु उनके चहुमुखी विकास के लिए हर प्रकार की गतिविधियों यथा खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार गतिविधियों का चयन करके अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने खेलकूद को प्रोत्साहन देने के लिए डॉ जेपी शूर, निदेशक, डीएवी ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया| प्रशिक्षण शिविर विद्यालय के खेल विभाग के शिक्षक आशीष जयसवाल और शिक्षिका सुश्री रितु रानी के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse