टीम एबीएन, लातेहार/रांची। हेरहंज प्रखंड के मोहनपुर गांव के सामुदायिक भवन के प्रांगण व आंगनबाड़ी केंद्र में भारतीय किसान संघ की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश सिंह ने की। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री अचल एवं प्रांत के अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने शिरकत की।बैठक में भारतीय किसान संघ की प्रखंड समिति का विस्तार को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष विनय राम, मंत्री घनश्याम भोक्ता व कार्यकारिणी सदस्य संतोष यादव, रविंद्र राम, विरेन्द्र गंझू, महावीर गंझू, गंगेसर यादव, मनीता देवी, सविता देवी को बनाया गया। इसके साथ ही सभी सदस्यों को पच्चास सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री अचल ने ग्राम समिति का विस्तार करते हुए कहा कि किसान संगठित होंगे तभी राज्य संगठित होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का देवता भगवान बलराम हैं। हम सभी किसानों को भगवान बलराम की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने सभी किसानों से 17 अगस्त को बलराम जयंती धूमधाम से मनाने की बात कही।प्रांत के अध्यक्ष जय कुमार सिंह ने कहा कि किसानों का मुख्य समस्या सुखाड़ एवं जमीन का सर्वे है। उन्होंने बताया कि 1979 में कोटा राजस्थान में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन का आयोजन कर किसानों के अखिल भारतीय संगठन की स्थापना किया गया था। आज देश के सभी प्रदेशों में भारतीय किसान संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। किसानों को कृषि उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने हेतू राष्ट्रव्यापी आंदोलन एवं सरकार पर दबाव बनाकर कृषि मूल्य आयोग का स्थापना किया जा रहा है। इस दौरान किसानों के लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मंच का संचालन जिला मंत्री बबन मांझी ने किया। मौके पर अरुण सिंह, विरेन सिंह उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse