झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए प्रज्ञा केंद्र से निबंधन करायें किसान : बीटीएम

 

टीम एबीएन, पिपरा, (पलामू)। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से आज पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत के सरैया गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीटीएम संजय कुमार ने अल्प वार्षा के कारण किसानों को होने वाली फसल क्षति को कम करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों को सरकार द्वारा संचालित झारखंड राज्य फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य फसल राहत योजना किसानों के लिए बेहतर विकल्प है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेना आसान है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान कॉमन सर्विस सेंटर/प्रज्ञा केंद्र में पंजीकरण कराने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान प्रज्ञा केंद्र जाकर अपना निबंधन कराएं। इसके लिए उन्हें कोई प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है, जबकि फसल नुकसान होने पर उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने किसानों को वैकल्पिक खेती यथा, मूंग,उरद, अरहर, कुलथी एवं तिलहन में सोयाबीन, तील तथा मोटे अनाजों में मडुवा आदि की फसल लगाने पर बल दिया। किसान गोष्ठी में मुखिया प्रियंका कुमारी, किसान हरिवंश पासवान, विकास कुमार तिवारी, रंजन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse