एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 हजार 464 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ऐसे में कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 1.44 लाख के पास पहुंच गए हैं। देश में कोविड के अब तक 4 करोड़ 40 लाख 36 हजार 275 केस हो गए हैं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मौजूदा समय में एक्टिव केस 1 लाख 43 हजार 989 हो गए हैं, वहीं देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 4 करोड़ 33 लाख 65 हजार 890 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 5 लाख 26 हजार 396 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, देश में टीकाकरण की रफ्तार भी बेहद तेज है. अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 2,04,34,03,676 डोज लगाई जा चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse