टीम एबीएन, रांची। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बूस्टर डोज का वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप में भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका देश ही नहीं पूरे विश्व में बज रहा है; उन्होंने विश्व के सबसे बड़े मुफ्त कोविड वैक्सीन कार्यक्रम चलाकर और लोगों को मुफ्त देकर देश को कोरोना माहामारी से बचाया है। उसकी आज पूरे विश्व में चर्चा है और जिस तरीके से हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को वैक्सीन लगवाने में कैंप लगाकर मदद कर रहे हैं, वे सभी देवतुल्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा, आज पूरी दुनिया हमारे देश के वैक्सीन का लोहा मानती है और हमारे पीएम की मजबूत इच्छाशक्ति और कॉविड मैनेजमेंट का डंका बज रहा है। हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिन्होंने 60,000 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दिला चुके हैं, इसके लिए सभी युवा साथी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह (गुड्डू), भाजयुमो के रांची जिला कोषाध्यक्ष आनंद पाण्डेय, केके गुप्ता, गुंजन यादव, काजल प्रधान, मनोज साहू, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाइक, नीरज सिंह, सतीश सिन्हा, संतोष मिश्रा, प्रिंस कुमार, तरुण दास, उत्कर्ष वर्मा, राहुल दुबे आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse