एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल में झारखंड के 3 कांग्रेस विधायक भारी मात्रा में कैश के साथ पकड़े गये हैं। इसकी सूचना मिलते ही झारखंड कांग्रेस में खलबली मच गई है। झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने इसको लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। एएनआई से बातचीत में बंधु तिर्की ने कहा कि सरकार को अस्थिर करने की कोशिश भाजपा के स्वभाव में है। हेमंत सरकार के खिलाफ भी ऐसा ही किया जा रहा है। सरकार को गिराने के लिए तीनों विधायकों को बीजेपी ने पैसा दिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में हावड़ा जिले के पांचला थाना इलाके के रानीहाटी मोड़ के पास झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी की फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या JH 09 AQ 0016 से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में इरफान अंसारी के साथ कांग्रेस के दो अन्य विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप भी सवार थे। तीनों विधायकों को हिरासत में लेकर पांचला थाने में पूछताछ की जा रही है। हावड़ा की ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया भी पांचला थाने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीनों विधायकों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगाया गया है। विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गाड़ी से भारी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा है। इसी आलोक में उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो इसमें झारखंड के तीन विधायक सवार पाए गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse