टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जामताड़ा से तीन कांग्रेसी विधायकों को ग्रामीण हावड़ा की पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी के साथ हिरासत में लिया है। ये सभी एक गाड़ी पर सवार थे और पूर्व मिदनापुर की ओर जा रहे थे। शनिवार देर शाम इनकी गाड़ी को पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ के पास रोका गया। गाड़ी की तलाशी की गयी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया। गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिसमें जामताड़ा के तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे। स्वाति ने बताया कि गाड़ी के अंदर बेहिसाबी नकदी मिली है। उन्होंने कहा कि नकदी कितना है, यह बता पाना फिलहाल संभव नहीं है। बैंक अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। काउंटिंग मशीन से नकदी की गिनती की जायेगी। उन्होंने कहा कि विधायकों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था। मामले की जांच जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse