टीम एबीएन, रांची। स्कूल आॅफ मास कम्युनिकेशन रांची विश्वविद्यालय रांची में 30 जुलाई 22 शनिवार को पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का द्वितीय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन दिन भर चला और इसे छात्रों ने एक उत्सव की तरह मनाया। मौके पर स्कूल आॅफ मास कम्युनिकेशन रांची विश्वविद्यालय के नए सत्र और पुराने सत्र के छात्र-छात्राएं जो आज विभिन्न प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों से जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। ऐसे लगभग सभी छात्र छात्राएं आज एक मंच पर उपस्थित हुए। एक दूसरे को बधाई भी दी और अपनी पुरानी यादों को भी साझा किये। मौके पर स्कूल आॅफ मास कम्युनिकेशन रांची विश्वविद्यालय रांची के उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो, समन्वयक डॉ. डीके सहाय , तकनीकी विभाग के निदेशक डॉ सुशील अंकन, पूर्व निदेशक डॉ सरस्वती मिश्रा, पूर्व समन्वयक डॉ पंकज कुमार ने विभाग की प्रगति यात्रा, भविष्य की सभावनाएं और अपनी सद्भावनाएं व्यक्त की। विभाग के पहले बैच के पहले छात्र के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा ने अपने अनुभव साझा किए। इनके अलावा विभाग के पूर्ववर्ती छात्रों में चंदन मिश्र, सुधीर कुमार, भीम प्रभाकर, राज श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, राजेश सिंह, सुनील सिंह बादल सहित कई पूर्ववर्ती छात्रों ने विचार रखे और अपना अनुभव साझा किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्ववर्ती छात्र और विभाग के सहायक प्रोफेसर डा संकर्षण परिपूर्ण ने किया। विभाग के सहायक प्रोफेसर मनोज शर्मा ने शानदार प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग की पुरानी यादें पेश की। धन्यवाद ज्ञापन विभाग के सहायक प्रोफेसर संतोष उरांव ने किया। कार्यक्रम में विभाग के सहायक प्रोफेसर, वरिष्ठ कर्मी पूर्णेंदु शेखर तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर मुरलीधर, पूर्ववर्ती छात्र अजय कुकरेती, अजय कुमार, प्रदीप जयसवाल, मो सरफराज, सुशील सिंह मंटू, अभिषेक शास्त्री, सनी शरद, राजेश प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह,कमलेश,गौरी रानी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse