टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के आगामी चुनाव हेतु रांची प्रमंडल की चुनाव समिति की बैठक मारवाड़ी भवन हरमू रोड स्थित सम्मेलन कार्यालय में हुई। बैठक में रांची प्रमंडल के चुनाव को निर्बाध रूप से संचालन पर रूपरेखा तैयार की गयी। रांची प्रमंडल का चुनाव स्थल मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची है। मतदान 31/7/2022 दिन रविवार को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा। इस मंडल के कुल 897 मतदाता यहां मतदान करेंगे, जिसमें रांची के 777, गुमला के 47, खूंटी के 14, लोहरदगा के 8 और सिमडेगा के 51 मतदाता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनोद जैन, रांची प्रमंडलीय चुनाव अधिकारी प्रवीण जैन चुनाव समिति के सदस्य अमित शर्मा, वरुण जालान, विशाल पाडिया, रोहित पोद्दार, सिद्धांत तोदी, यश गुप्ता, राकेश जैन, मनीष शर्मा, दीपक जालान, प्रमोद मोदी, पवन मुरारका, सचिन मोतिका एवं अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse