अक्षय कुमार के साथ कैप्सूल गिल में नजर आयेंगी परिणीति चोपड़ा

 

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म कैप्सूल गिल में अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आयेंगी। कैप्सूल गिल चीफ खनन इंजीनियर जसवंत गिल के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस बायोपिक में अक्षय कुमार जसवंत गिल का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा, फिल्म में अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।इससे पूर्व वर्ष फिल्म केसरी में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आई थी। अक्षय कुमार लंदन में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। अब परिणीति चोपड़ा ने भी उन्हें जॉइन किया है। परिणीति चोपड़ा ने इस बात की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट्स और गुलाबी रंग की हुडी जैकेट पहनी हुई है। इस तस्वीर के साथ परिणीति ने कैप्शन लिखा है, हम वापस आ गए हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse