टीम एबीएन, दुमका/रांची। झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को टेम्पो के पलट जाने से एक कांवरिया की मौत हो गयी तथा पांच अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुधानी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह टेम्पो के पलट जाने से धनबाद जिला निवासी 18 वर्षीय एक किशोर कांवर यात्री की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान धनबाद जिला निवासी अमन पासवान के नाम से हुई है। सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री देवघर में पूजा-अर्चना के बाद टेम्पो में सवार होकर बासुकीनाथ धाम पूजा-अर्चना के लिए आ रहे थे। इस बीच चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से आॅटो रिक्शा पलट गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए जरमुंडी स्वस्थ केन्द्र में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। सभी घायल कांवरियों का इलाज सीएचसी जरमुंडी में चल रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse